Haryana News: करनाल में राष्ट्रीय कामगार संघ के मजदूर सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम सैनी, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में राष्ट्रीय कामगार संघ द्वारा आयोजित मजदूर सम्मान समारोह में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'करनाल में राष्ट्रीय कामगार संघ द्वारा आयोजित मजदूर सम्मान समारोह में शामिल हुआ। श्रमिकों का सम्मान और उनके योगदान के लिए उनके चरण तक पखारने वाले मोदी जी तीसरी बार आपके ही आशीर्वाद से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।राष्ट्र निर्माण में आपकी भूमिका अतुलनीय है,इसलिए आप मजदूरों का सत्कार भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे बढ़कर करती है और करती रहेगी।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में राष्ट्रीय कामगार संघ द्वारा आयोजित मजदूर सम्मान समारोह में शामिल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications