Haryana News: सीएम सैनी सिरसा में अशोक तंवर की नामांकन रैली में हुए शामिल, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर की नामांकन रैली में शामिल हुए। इस दौरान सीएम सैनी की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने अपना नामांकन भी दाखिल किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सिरसा में आज हमारे लोकप्रिय प्रत्याशी अशोक तंवर का नामांकन भरवाया। नामांकन यात्रा में ही जो सैलाब उमड़ा है, वो उत्साहित भी करता है और अशोक जी की जीत को निश्चित भी करता है। सिरसा के समझदार लोग अपने उस बेटे को चुनेंगे जो हार में या जीत में कभी भयभीत नहीं हुआ, सदैव आपके बीच रहा आपके साथ रहा और सिरसा में जिसका स्थाई पता है। दूसरी तरफ आज वो लोग जो सुविधा के हिसाब से और हार जीत के आकलन के हिसाब से आपका हल्का छोड़ गए थे, वो एक बार फिर आपको बहकाने आए हैं।'

cm saini

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। पार्टी ने सिरसा लोकसभा सीट से अशोक तंवर को चुनाव मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को सिरसा में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर की नामांकन रैली में शामिल हुए। इस दौरान सीएम सैनी की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने अपना नामांकन भी दाखिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+