Haryana News: सीएम सैनी ने दी प्रदेश में 976 खेल नर्सरियों की मंजूरी, खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज वित्त वर्ष 2024-25 के लिए हरियाणा में 976 खेल नर्सरियों को मंजूरी प्रदान की है। उक्त नर्सरियों में से 196 खेल नर्सरियां सरकारी स्कूलों को दी गई हैं। इसी तरह से 115 खेल नर्सरियां ग्राम पंचायतों को, 278 खेल नर्सरियां निजी संस्थानों और 387 खेल नर्सरियां निजी स्कूलों को आवंटित की गई हैं। ये नर्सरियां प्रदेश के सभी जिलों में आवंटित की गई हैं। जिनमें 28 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों को पारंगत बनाया जाएगा।

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्रदेश में खेल नर्सरी खोलकर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचकूला ने खेलो इंडिया-यूथ गेम्स के सफल आयोजन के बाद हरियाणा में एक नई खेल संस्कृति का उदय हुआ है। खेल विभाग सरकारी और निजी स्कूलों में तो खेल नर्सरी की मंजूरी प्रदान करता आ रहा है। अब निजी संस्थान और औद्योगिक घराने भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रहे हैं।

cm saini

उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी योजना के तहत इच्छुक स्कूलों, संस्थानों को खेल नर्सरी के आवंटन के लिए सरकार हर साल आवेदन आमंत्रित करती है। इसके लिए आवेदक के पास बुनियादी आवश्यकता यानि कोच की उपलब्धता हो, खिलाड़ियों के लिए अपेक्षित खेल का मैदान हो और अधिकतम 25 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति की व्यवस्था होती है। आवेदनों की जांच जिला खेल अधिकारियों द्वारा आवेदकों के परिसर में जाकर की जाती है। उसके बाद आवेदकों को ये खेल नर्सरी प्रदान की जाती हैं।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 तक राज्य सरकार ने 1100 खेल नर्सरी आवंटित की थी। अब वित्त वर्ष 2024-25 से यह संख्या बढ़ाकर 1500 कर दी गई है। इनमें से लगभग 500 खेल नर्सरी पहले से ही सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।

प्रदेश में आर्चरी की 14, एथलेटिक्स की 93, बैडमिंटन की 15, बेसबाल की 6, बास्केटबॉल की 47, बॉक्सिंग की 65, कनोइंग की 3, साइकिलिंग की 5, फैंसिंग की 12, फुटबॉल की 70 खेल नर्सरियां आवंटित की गई हैं। इसी तरह से जिम्नास्टिक की 7, हैंडबॉल की 74, हॉकी की 44, जूडो की 18, कबड्डी की 138, कराटे की 7, लॉन टेनिस की 3, रोइंग की 2, शूटिंग की 33, साफ्टबाल की 3, स्विमिंग की 12, टेबल टेनिस की 11, ताइक्वांडो की 15, वालीबॉल की 95, वेटलिफ्टिंग की 149, वुशू की 18 खेल नर्सरियां आवंटित की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+