Haryana News: सीएम सैनी ने करनाल के मतदाताओं से मतदान के लिए की अपील, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'करनाल के मेरे प्रिय परिवारजनों। आप सभी से अपील करता हूं कि आगामी 25 मई को विधानसभा उपचुनाव में उत्साह पूर्वक मतदान करें और विकसित हरियाणा-विकसित करनाल बनाने हेतु अपने मत का सदुपयोग करें। 25 मई 2024 को कमल का बटन दबाएं भाजपा को जिताएं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार आज शाम को थम गया है। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी थी। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications