Haryana News: सीएम सैनी ने कलायत में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, भाजपा के लिए की मतदान की अपील

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलायत में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जो सरकार आपकी भावनाओं का सम्मान करती हो आपके हितों को संरक्षण देती हो,आपको विकास कार्यों के साथ जोड़ती हो उस सरकार को बार-बार मौका मिलना ही चाहिए। तुष्टिकरण में जुटी कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ हमारी कलायत की जनता ने विजय संकल्प रैली में अपना जनादेश साफ कर दिया है। हरियाणा अब क्षेत्रवाद और परिवारवाद से बाहर निकलकर मोदी के विकसित भारत संकल्प से जुड़ गया है और हमारे कुरुक्षेत्र के प्रत्याशी नवीन जिंदल की जीत होने जा रही है। सफल आयोजन के लिए हमारी बहन कमलेश ढांडा और उनकी टीम का अभिनंदन।'

cm saini

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलायत में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+