Haryana News: सीएम सैनी ने बेरी में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए की अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र के बेरी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'माता भीमेश्वरी देवी की असीम कृपा से बेरी की देवतुल्य जनता ने विजय संकल्प रैली के माध्यम से बीजेपी हरियाणा को अपना अभूतपूर्व समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश सुरक्षित हुआ है, देश की समृद्धि बढ़ी है और देश का मान बढ़ा है, उसको देखते हुए रोहतक लोकसभा एक बार फिर मोदीमय है। हमारे लोकप्रिय डॉ. अरविंद शर्मा को कमल थमा कर आप सब दिल्ली भेजिए, डबल इंजन की सरकार हरियाणा को और भी समृद्धि के नए शिखर पर ले जाएगी। रैली में राष्ट्रीय सचिव ओपी धनकड़ समेत अनेक वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र के बेरी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications