Haryana News: सीएम सैनी ने राव इंद्रजीत सिंह के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित, मतदान के लिए की अपील

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के पक्ष में जनसभा कर मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गुरुग्राम से हमारे लोकप्रिय और ईमानदार प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने नामांकन दाखिल किया। ये चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है। गुरुग्राम को उसका हक और न्याय भाजपा शासन में ही मिला है और ये सिलसिला जारी रहे इसके लिए राव इंदरजीत सिंह जी‌ जैसे कद्दावर व्यक्ति का संसद में आपका वकील होना जरूरी है। जो आपके हक के लिए आपके एम्स के लिए और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए लगातार दिल्ली में जूझते हैं। जनता देश के विकास के लिए स्पष्ट विजन और रोडमैप वाले नेता नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है। तुष्टीकरण में डूबी कांग्रेस का हाथ इस बार भी खाली ही रहने वाला है। गुरुग्राम में तो कांग्रेस राव साहब के सामने किसी प्रत्याशी का भी चयन नहीं कर पा रही है। राव साहब की ऐतिहासिक जीत निश्चित है।'

cm saini

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। पार्टी ने गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के पक्ष में जनसभा कर मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+