Haryana News: सीएम सैनी ने पानीपत से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाभार्थियों को किया संबोधित, कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पानीपत से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वेब कास्टिंग के जरिए प्रदेश के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों के साथ बातचीत की तथा योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया।

हरियाणा के सिंचाई राज्यमंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने रविवार को नारनौल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से अंत्योदय की पहचान करके अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। अब असली हकदार को हक मिल रहा है। सरकार ने अधिकारों का ऐसा सिस्टम बनाया है कि सभी लाभ अपने आप मिलने लगे।

cm saini

मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन, विदुर और अविवाहित नागरिकों को वित्तीय सहायता की योजना से बहुत बड़े वर्ग को सामाजिक सुरक्षा मिली है। कार्यक्रम में सिंचाई राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 50 लाभार्थियों को अधिकार पत्र सौंपे। डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के 426 लाभार्थियों को 80-80 हजार रुपए तक के लाभ सर्टिफिकेट वितरित किए। वहीं सेवा विभाग के लाभार्थियों को जून माह में प्रोएक्टिव मोड पर बनी नई पेंशन के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किए। जिला महेंद्रगढ़ में इस माह प्रोएक्टिव मोड पर 3333 लाभार्थियों की पेंशन बनी है। इनमें 2725 वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन 54, दिव्यांग पेंशन 94 तथा विधुर पेंशन के 460 लाभार्थी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+