Haryana News: सीएम नायब सिंह ने मां कुष्मांडा का किया वंदन, प्रदेशवासियों के लिए की यह कामना

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप आदिशक्ति मां कुष्मांडा का वंदन किया है। इस दौरान सीएम सैनी ने सभी के आयु, यश एवं आरोग्य में वृद्धि कर दीर्घायु जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे। मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप आदिशक्ति मां कुष्मांडा को चरण वंदन। आयु, यश एवं आरोग्य की दात्री मां कुष्मांडा आपके आयु व यश में वृद्धि कर आपको दीर्घायु जीवन प्रदान करें। ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः।'

cm saini

आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं। चैत्र नवरात्रि का आज चौथा दिन है। भगवती दुर्गा के चौथे स्वरूप अपनी मंद हंसी द्वारा और अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कुष्मांडा देवी के नाम से अभिहित किया गया है। जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था। चारों ओर अंधकार ही अंधकार परिव्याप्त था। तब इन्हीं देवी ने अपनी ईषक हास्य से ब्रह्मांड की रचना की थी। अत यही सृष्टि की आदि स्वरूप आदि शक्ति है। इनकी आठ भुजाएं हैं। मां कुष्मांडा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग शोक मिट जाते हैं। उनकी भक्ति से आयुष बोल और आरोग्य की वृद्धि होती है। मां कुष्मांडा अतल्प सेवा और भक्ति से प्रसन्न होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+