Haryana News: सीएम नायब सिंह ने नए मंत्रियों को संभलाया कार्यभार, जानिए पदभार देते समय क्या बोले मुख्यमंत्री

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ सचिवालय ने नए मंत्रियों को विभाग मिलने के बाद कार्यभार संभलवाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में मंत्रिपरिषद के सहयोगियों ने विभागों की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपना कार्यभार संभाला। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी अपना हर क्षण पूरी ईमानदारी से हरियाणा के जन-जन की सेवा के लिए लगाएंगे।'

cm saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएम पद संभालने की 11 दिन बाद मंत्रियों को नए सिरे से विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम नायब सिंह सैनी गृह, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग, आबकारी और कराधान विभाग सहित 13 महकमें अपने पास रखे हैं। खट्टर सरकार में कृषि और पशुपालन मंत्री रहे जेपी दलाल को नया वित्त मंत्री बनाया गया है।

इसी तरह कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, कंवरपाल गुर्जर, डॉ. बनवारी लाल और डॉ. कमल गुप्ता को नई सरकार में और पावरफुल किया गया है। जबकि बिजली और जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राज्य मंत्रियों सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, सुभाष यादव, सुभाष सुधा, विशंभर वाल्मीकि और संजय सिंह को अहम विभाग सौंप गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+