Haryana News: सीएम नायब सिंह ने महागठबंधन को लेकर साधा निशाना, कहा-'यह घोटालेबाजों की बारात'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता कर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कल पूरे देश ने रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाईचारे का दृश्य देखा है। जिसमें घमंडियां गठबंधन के लोग अपने भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे थे। यह सब ने देखा ऐसा लगा कि यह घोटालेबाजों की बारात है। जिन्होंने देश को पहले भी लूट और आगे भी लूटना चाहते हैं और चाहते हैं कि उन पर कोई कार्रवाई भी ना हो।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रैली कर रही है। कांग्रेस कहती है कि यह किसी एक व्यक्ति नहीं। बल्कि सबकी रैली है। दिल्ली में दोनों पार्टियों मिली हुई है और पंजाब में हम आपके हैं कौन। बंगाल में ममता बनर्जी अलग चुनाव लड़ रही है। कई अन्य राज्यों में गठबंधन का कोई जिक्र नहीं है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई पूछ नहीं रहा है।

cm saini

उन्होंने आगे कहा कि इनका काम है कि जमकर घोटाले करो गिरफ्तारी हो तो उसका विरोध करो। जांच एजेंसियों को गलत बताओ और धरना प्रदर्शन करो। यह लोग संदेशखाली जैसे मामलों पर कुछ नहीं बोलते हैं। यह लोग उदयनिधि स्टालिन और सनातन विरोधी बचाव पर चुप रहते हैं। साथ ही देश विरोधी बातें करते हैं। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन को जमानत कोर्ट नहीं दे रहा। केजरीवाल को रिमांड पर कोर्ट ने भेजा तो क्या यह गठबंधन कोर्ट के फैसलों के विरोध में रैली कर रहा है। कोर्ट में दलीलें काम नहीं आती तो बाहर आकर हल्ला करना है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि अगर उन पर कोई आप भी लगा तो वे राजनीति छोड़ देंगे। आज उन पर गंभीर आरोप लगे हैं। आज तो वह खुद भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हो गए। आज वह कोर्ट में कह रहे। मुझे डिमांड पर क्यों भेजा मैं तो मुख्यमंत्री हूं। जो कहते थे मैं गाड़ी नहीं लूंगा। आज वह काफिले में चल रहे हैं। शीश महल घोटाला किया। जिसने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि मैं भ्रष्टाचारियों से गठबंधन नहीं करूंगा। आज उनसे ही गठबंधन कर रहे हैं।

आरजेडी वाले लालू यादव चारा खा गए। इतना बड़ा चारा घोटाला किया। जो लालू कांग्रेस को खत्म करने की बात करते थे। आज उनसे गठबंधन कर रहे हैं। अखिलेश को भी याद रखना चाहिए कि उनके पिता मुलायम सिंह ने राम मंदिर के कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। देख तेरे इंसान की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान।

शाहीनबाग में इन लोगों ने महिलाओं को आगे कर प्रदर्शन किया था। अब यह लोग अपनी पत्नियों को आगे कर रहे हैं। इन्हें अपने किसी भी कार्यकर्ता पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस के लोगों को भाजपा में शामिल करने की बात पर उन्होंने कहा कि जिसने भ्रष्टाचार किया है। उन पर कानून कार्रवाई करेगा।

जो कांग्रेस के अच्छे लोग हैं। जिनकी आवाज वहां सुनी नहीं जाती थी। जिनकी आवाज दबा दी जाती थी। वह लोग भाजपा में आ रहे हैं। कांग्रेस में अहंकार था। वह उसे ले डूबा है। जो भाषा वह भाजपा के लिए प्रयोग करते हैं। वह उन पर लागू होता है। नरेंद्र मोदी ने किसान, गरीबों और युवाओं के लिए काम किया है। जिससे लोगों में सरकार पर विश्वास बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+