Haryana News: टोहाना में बोले सीएम नायब सिंह, कहा-'घमंडिया गठबंधन की हालत नाजुक'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और आमजन के लिए हमारे दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। जो भी कार्यकर्ताओं को दिक्कत आ रही है। उनका समाधान करेंगे। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर लोकसभा की सभी 10 सीटें बीजेपी जीतेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह टोहाना की अनाज मंडी में शंखनाद विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक राज किया। मगर गरीबों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया। कांग्रेस से बचना भी है और बचाना भी है। घमंडियां गठबंधन का कोई नेतृत्व करने वाला ही नहीं है। मेंढक को तराजू में तोड़ने जैसी हालत घमंडिया गठबंधन की हो गई है। मगर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नक्षत्र दिया है। राहुल गांधी को अपने पूर्वजों के कार्यों को जाकर देखना चाहिए। जिन्होंने भारत को जोड़ा था या उसमें मुश्किलें बढ़ाई थी।

cm saini

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही मायनों में भारत को जोड़ने का काम किया है। एक कोने से दूसरे कोने तक हाईवे का जाल बिछाया है। कांग्रेस के समय में कश्मीर में सैनिकों पर पत्थर बाजी होती थी। मोदी सरकार में पत्थरबाजी बंद हो गई है। पत्थरबाज भी पता नहीं कहां चले गए। यह मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति भी नरेंद्र मोदी से ऑटोग्राफ मांगते है। 2014 से पहले दुनिया बोलती थी। भारत सुनता था। अब भारत बोलता है और पूरी दुनिया सुनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+