Haryana News: अंबाला में बोले सीएम नायब सिंह सैनी, कहा-'डबल इंजन की सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उत्तरी'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किए हैं। जो काम हमारी डबल इंजन की सरकार ने किए हैं। पहली बार ऐसी सरकार है। जो लोगों की अपेक्षाओं पर 100 प्रतिशत खरी उतरी है। लोगों में उत्साह दिख रहा है। इस बार 10 की 10 लोकसभा सीट हम भाजपा को जिताकर देंगे।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किए हैं। हरियाणा में हमारी डबल इंजन की सरकार ने किए हैं। अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है। यह पहली ऐसी सरकार है। जो लोगों की अपेक्षाओं पर 100 प्रतिशत खरा उतरी है। आज हम देख रहे हैं कि लोगों में उत्साह है लोगों में जोश हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज मैं सुबह नाडा साहिब से चला। सुबह 7 से लेकर 12:30 बजे तक यहां पहुंचा हूं। लोगों में उत्साह है। जोश है। रास्ते में उनका जो जोश देखने को मिला। मैं कह सकता हूं कि 10 की 10 लोकसभा की सीट हम जीत कर नरेंद्र मोदी जी को देंगे।
सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस और हुड्डा साहब की हालत खराब है। जो उनको गालियां देते हैं। उन्हीं को वह गले लगा रहे हैं। उनकी सरकार में भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने लोगों को लाइन में लगाया है। एक सिलेंडर लेने के लिए लोगों को तीन दिन तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। लोग इसे भूल नहीं हैं। लोग जानते हैं। नरेंद्र मोदी जी ने उसे लाइन को खत्म किया। उन्होंने लोगों के घरों में गैस पहुंचाया है। यह सरकार लोगों की अपेक्षाओं के ऊपर खरा उतरने का काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications