Haryana News: सीएम नायब सिंह जोधपुर प्रवास के दौरान पहुंचे भाजपा नेता के घर, परिजनों से कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जोधपुर प्रवास के दौरान भाजपा नेता देवेश के घर पर जाकर परिजनों से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर परिवारजन से सीधा संपर्क। आज जोधपुर प्रवास के दौरान बीजेपी राजस्थान के हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमान देवेश जी के आवास पर जाना हुआ। परिवारजनों से मिल सभी का हाल-चाल जाना। साथ ही उन्हें हरियाणा आने का निमंत्रण भी दिया।'

आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने जोधपुर प्रवास के दौरान भाजपा नेता देवेश के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की है।












Click it and Unblock the Notifications