Haryana News: सीएम नायब सिंह ने बाला सुंदरी मंदिर में आरती में हुए शामिल, प्रदेश की समृद्धि के लिए की कामना
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुर्गाष्टमी के अवसर पर मुलाना स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में माता की आरती में शामिल होकर माता रानी से देश-प्रदेश के लिए शांति और समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जय माता दी। दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मुलाना स्थित प्रसिद्ध माता बाला सुंदरी मंदिर में माता की आरती में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त किया। माता रानी से देश-प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की।',

आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। इसे दुर्गा अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घर-घर में कुलदेवी की पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। सीएम सैनी ने यहां भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इसके बाद सीएम सैनी ने दुर्गाष्टमी के अवसर पर मुलाना स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में माता की आरती में शामिल होकर माता रानी से देश-प्रदेश के लिए शांति और समृद्धि की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications