Haryana News: सीएम नायब सिंह ने जलियांवाला के अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जलियांवाला बाग नरसंहार स्मृति दिवस पर अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जलियांवाला बाग नरसंहार स्मृति दिवस। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।'

आपको बता दे की 13 अप्रैल 1919 कि वह तारीख जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 105 साल पहले अंग्रेजों के शासन के दौरान जलियांवाला बाग में एक नरसंहार होता है। जिसमें निहत्थे, निर्दोष और शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठे हुए लोगों पर जनरल डायर के नेतृत्व में गोलियां बरसाई जाती है। इस हत्याकांड में न जाने कितने बेगुनाह मारे जाते हैं। घायल हो जाते हैं। यह घटनाक्रम भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ था। इस घटना को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित देश के अन्य नेताओं ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी जलियांवाला बाग नरसंहार स्मृति दिवस पर अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी है।












Click it and Unblock the Notifications