Haryana News: सीएम नायब सिंह ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया नमन, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद दिवस पर देश के अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'शहीद दिवस। मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी को शहीद दिवस पर शत्-शत् नमन।'

देशभर में आज शहीद दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर की याद में मनाया जाता है। आज ही के दिन 1931 में युवा स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी पर लटकाया था। देश के तीनों सपूतों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया था। देश की आजादी के लिए कुर्बान होने वाले अमर शहीदों की श्रद्धांजलि में यह दिन मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications