Haryana News: सीएम नायब सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर आमजन से की मुलाकात, अधिकारियों से कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनी और उनके निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर परिवारजन से सीधा संपर्क। आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे अपने परिवारजनों से भेंट कर उनका और उनके परिवार का हाल-चाल जाना। उनके द्वारा विभिन्न विषय मेरे संज्ञान में लाए गए जिनके निवारण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समय निकालकर मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और निवारण निवारण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।












Click it and Unblock the Notifications