Haryana News: सीएम नायब सिंह ने नारायणगढ़ बाजार में दुकानदारों से की मुलाकात, भाजपा के पक्ष में मांगे मत
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ बाजार में दुकानदारों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम सैनी ने उनका और उनके परिवार का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर परिवारजन से सीधा संपर्क। आज नारायणगढ़ बाजार में दुकानदार साथियों से मिलना हुआ। उनका और उनके परिवार का हाल-चाल जाना। साथ ही इस अवसर पर आने वाली 25 मई को कमल का बटन दबाकर मोदी जी को मजबूत करने की अपील की।'

हरियाणा में लोकसभा के लिए छठे चरण में मतदान होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव की कमान संभाल रखी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम खट्टर प्रदेश में लोकसभा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए अंबाला पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ बाजार में दुकानदारों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम सैनी ने उनका और उनके परिवार का हाल-चाल भी जाना है।












Click it and Unblock the Notifications