Haryana News: सीएम नायब सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर आमजन और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हाल-चाल जाने और उनके द्वारा बताए गए मसलों के समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर परिवारजन से सीधा संपर्क। मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे अपने परिवार जनों का हाल-चाल जाना और उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों के समाधान हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में अलग-अलग सीटों पर जाकर प्रचार कर रहे हैं। इसी दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हाल-चाल जाने और उनके द्वारा बताए गए मसलों के समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए है।












Click it and Unblock the Notifications