Haryana News: लोकतंत्र के महापर्व पर सीएम नायब सिंह ने मतदाताओं से की यह अपील, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मतदान का महापर्व शुरू हो चुका है। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान जारी है। श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत की ये अविरल यात्रा बनी रहे, इस बात को ध्यान में रखकर मतदान जरूर करें। लोकतंत्र में आपकी भागीदारी से ही देश मजबूत हो रहा है।'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान होगा। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications