Haryana News: महेंद्रगढ़ हादसे के बाद सख्त हुए सीएम सैनी, कहा-'छुट्टी के बावजूद स्कूल खुले तो मान्यता रद्द'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ के कनीना के उन्हानी में स्कूल बस दुर्घटना पर संज्ञान लिया है। सीएम सैनी ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
सीएम सैनी ने कहा कि अगर सरकारी अवकाश के दिन यदि कोई निजी स्कूल खुला मिला तो संबंधित स्कूल की मान्यता रद्द की जाएगी। उन्होंने राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह का कोई हादसा न हो। इसके लिए डीसी और पुलिस अधीक्षक ही जिम्मेदार होंगे।

मुख्यमंत्री सैनी के आदेश के बाद मुख्य सचिव ने उपायुक्त से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। जो बच्चे घायल हुए हैं। उनका इलाज का खर्चा सरकार वहन करेगी। हादसे में जिनकी मृत्यु हो गई है। उनके परिजनों को उचित मुआवजा भी दिया जाएगा।
हादसे की सूचना मिलती ही मुख्यमंत्री नायब सिंह ने महेंद्रगढ़ की उपयुक्त मोनिका गुप्ता से फोन पर बातचीत कर घटना की जानकारी ली और उनको आदेश दिए कि वह घायलों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने उपायुक्त को यह भी रिपोर्ट देने को कहा है कि छुट्टी के बावजूद स्कूल क्यों खुला था।
स्कूल प्रशासन की ओर से तय नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। सरकार भरोसा दिलाती है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश भी दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications