Haryana News: सीएम नायब सिंह ने हरिद्वार में की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में की मतदान की अपील

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्तराखंड के हरिद्वार लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार लोकसभा में विभिन्न चुनावी जनसभाओं में मतदाताओं के दर्शन किए। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की जो सरकार चल रही है। प्रदेश में विकास और विश्वास का एक नया अध्याय लिख रही है।'

cm saini

उन्होंने लिखा कि 'हरिद्वार से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत तो निश्चित है ही। देवभूमि की जनता प्रधानमंत्री मोदी को लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने वाली है। प्रदेश में पांच की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के साथ ही अन्य राज्यों की अलग-अलग सीटों पर जाकर प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+