Haryana News: सीएम नायब सिंह ने नारायणगढ़ में भाजपा प्रत्याशी पक्ष में की जनसभा, मतदाताओं से की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला लोकसभा के नारायणगढ़ में भाजपा प्रत्याशी बंतो के पक्ष में जनसभा कर मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'नारायणगढ़ मेरा अपना घर है और हर परिवार से मेरा एक विशेष आत्मीय संबंध है। आज की विजय संकल्प रैली में आपका ये अद्वितीय स्नेह और समर्थन आपके अपने बेटे को आशीर्वाद है।स्वर्गीय श्री रतन लाल कटारिया जी को श्रद्धांजलि और माननीय नरेंद्र मोदी की गारंटियों में आपका अटूट विश्वास है।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'आप अपना ये आशीर्वाद बनाए रखना 400 पार का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा और अंबाला लोकसभा से बंतो कटारिया की ऐतिहासिक जीत होगी।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने अंबाला लोकसभा सीट पर बंतो कटारिया को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह शनिवार को अंबाला दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने अंबाला लोकसभा के नारायणगढ़ में भाजपा प्रत्याशी बंतो के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications