Haryana News: सीएम नायब सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर आमजन से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम सैनी ने संबंधित अधिकारियों को निवारण निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बीती रात संत कबीर कुटीर पर प्रदेश भर से पहुंचे अपने परिवारजनों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों को सुना और मौके पर ही निवारण हेतु अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान होगा। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। चुनावी व्यस्तता के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समय निकालकर मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निवारण निर्देश भी दिए है।












Click it and Unblock the Notifications