Haryana News: सीएम नायब सिंह ने धारूहेड़ा फैक्ट्री हादसे पर जताया दुख, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री हादसे पर दुख जताया है। सीएम सैनी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की एक फ़ैक्ट्री में हुआ हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है।घायलों के प्राथमिक उपचार सहित सम्पूर्ण इलाज कराने के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दुर्घटना के कारणों की जाँच कर उसकी रिपोर्ट तय समय में सरकार को सौंपी जाए। हादसे में जो घायल हुए हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'













Click it and Unblock the Notifications