Haryana News: सीएम नायब सिंह ने विधानसभा में प्राप्त किया विश्वास मत, ध्वनि मत से पारित हुआ प्रस्ताव

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल किया है। सदन में विश्वास प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों द्वारा चर्चा करने के उपरांत ध्वनि मत से वर्तमान सरकार के पक्ष में विश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। सीएम नायब सिंह ने कहा कि पहले भी सरकार विश्वास में थी। आज भी विश्वास में है और हरियाणा की जनता का विश्वास भी आज सरकार के साथ है।

सदन में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गत साढ़े 9 सालों में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। जनता को सुविधाएं मिली हैं। उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान सरकार कड़ी मेहनत के साथ प्रदेशवासियों की सेवा में जुटेगी। लोगों तक सुविधाएं और तीव्र गति से पहुंचे, विकास के नए प्रोग्राम आएं। इसी सोच के साथ हमें काम करना है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल की देख-रेख में मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।

cm saini

सीएम नायब सिंह ने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री के तौर पर आज मेरा पहला दिन है। हालांकि इससे पहले भी वर्ष 2014 से 2019 के बीच विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। उसके बाद लोकसभा में भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और अब केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई है। स्वयं को भारतीय जनता पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता बताते हुए सीएम नायब सिंह ने कहा कि वे एक सामान्य परिवार से आते हैं और उनके परिवार में राजनीति में कोई भी व्यक्ति नहीं रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के बाद आज सदन के नेता के रूप में यहां उपस्थित हैं। यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हो सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मनोहर लाल का यह अहम जिम्मेदारी देने के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में सुशासन का उदाहरण प्रस्तुत कर बिना भेदभाव के गत साढ़े 9 साल में प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है। मनोहर लाल तपस्वी हैं। उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा से अपना पूरा जीवन प्रदेश की सेवा में लगाया है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल एक राजनीतिक फकीर हैं। मनोहर लाल देश की तकदीर हैं। सीएम नायब सिंह ने कहा कि जब सोच ईमानदार है और काम दमदार है तो अब लोग भी बोल रहे हैं कि फिर एक बार मोदी सरकार, भाजपा सरकार।

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने मिशन मोड में काम करते हुए व्यवस्था में सुधार किया है। जिससे आज सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को घर बैठे मिल रहा है। आज पोर्टल के माध्यम से बुजुर्गों को 3 हजार रुपए प्रति माह पेंशन घर बैठे मिल रही है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रदेश सरकार के प्रयासों से न केवल हरियाणा में व्याप्त कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति पर विराम लगाया। बल्कि लाखों बेटियों को जीवनदान भी मिला है।

सीएम नायब सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े 9 सालों में हरियाणा कई मामलों में आगे रहा है। बड़े राज्यों में प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण, कारों के उत्पादन, एमएसपी पर सर्वाधिक 14 फसलों की खरीद करने, परिवार पहचान पत्र के माध्यम से रियल टाइम डाटा उपलब्धता, खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा सम्मान राशि देने वाला, शत-प्रतिशत पढ़ी लिखी पंचायतों वाला, 72 हजार से अधिक सोलर पंप लगाने, पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने जैसे अनेक मामलों में हरियाणा पहले स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का नाम दुनिया में चमक रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने कहा कि गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने वाली भाजपा सरकार ऐसी पहली सरकार है। जबकि 2014 से पहले की सरकारें नारा तो देती थी कि गरीबी हटेगी। लेकिन वोट देने के बाद सरकार को ढूंढना पड़ता था। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद और सहयोग से वर्तमान प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+