Haryana News: सीएम नायब सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को जन्मदिन की दी बधाई, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हो प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना करते हैं।'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली में ही शिक्षा ग्रहण की। राजनीतिक कैरियर में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। पहला चुनाव वे कांग्रेस के कपिल सिब्बल से हार गई। इसके बाद वे गुजरात से राज्यसभा सांसद चुनी गई। उन्हें मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अमेठी सीट से राहुल गांधी को पराजित किया। अभी स्मृति ईरानी मोदी सरकार केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का प्रभार देख रही है।












Click it and Unblock the Notifications