Haryana News: सीएम नायब सिंह ने प्रदेशवासियों से की मतदान की अपील, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को अग्रिम बधाई देता हूं। इसके साथ ही मेरी उम्मीद है कि देश को और तेजी से विकास और समृद्धि के पथ पर ले जाने में ये आम चुनाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैं सबसे पहले प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि विकसित भारत और मजबूत भारत के निर्माण के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

सीएम नायब सिंह ने कहा कि मेरे प्यारे हरियाणावासियों विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में आज आम चुनाव की घोषणा की गई है। मैं सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव को व्यवस्थित तरीके से करने के लिए चुनाव आयोग को अग्रिम बधाई देता हूं। यह आम चुनाव देश के विकास को समृद्धि की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैं प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि विकसित भारत और मजबूत भारत के निर्माण के लिए इस लोकतांत्रिक पर्व में हिस्सा लेकर और ज्यादा से ज्यादा वोट कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल से एक मजबूत और स्थित सरकार बनी है।

cm saini

उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत आर्थिक, सामरिक और सामाजिक शक्ति के रूप में उभरा है। देश में जो मूलभूत बदलाव का वादा 2014 में किया गया था। वह सभी वादे पिछले 10 साल में पूरे हुए हैं। जैसे धारा 370 हटाना, राम मंदिर का भव्य निर्माण और ट्रिपल तलाक जैसे मसले केंद्र सरकार के नेतृत्व में हल किए गए हैं। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जनहित के कार्य और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा जिस तरह से प्रदेश सरकार चलाई गई। उसके आधार पर मैं अपील करता हूं कि हरियाणा की 10 की 10 सीटें जिताकर भाजपा को 370 सीट और एनडीए को 400 पार लेकर जाने में आप अपनी सशक्त भूमिका निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+