Haryana News: सीएम नायब सिंह और पूर्व सीएम खट्टर ने राई में कार्यकर्ताओं से की चर्चा, दिया जीत का मंत्र
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली से आगमन के दौरान राई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान दोनों नेताओं ने जिले के भाजपा नेताओं से मुलाकात की और उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया।
कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रिकार्ड तोड़ जीत के साथ भाजपा हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए उसका हर कार्यकर्ता अहम है। बूथ लेवल पर सजग रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का असर है कि देश का हर नागरिक इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। राम मंदिर बनाने से लेकर धारा 370 हटाने तक ऐसे दृढ निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ले सकते हैं। वही पूर्व सीएम खट्टर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की और उनके हाल चाल जाने। इस दौरान पानीपत सांसद संजय भाटिया, राई विधायक मोहनलाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष जसवीर दोदवा, कैश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के वाइस चैयरमेन रविंद्र दिलावर, गन्नौर के वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत राई, नवीन मंगला, निशांत छोक्कर आदि मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications