Haryana News: सीएम नायब सिंह ने करनाल में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, कांग्रेस पर साधा निशाना

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर करनाल में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सामाजिक न्याय के प्रणेता,संविधान शिल्पी,वंचितों के नायक भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म जयंती पर करनाल में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।'

cm saini

उन्होंने लिखा कि 'बाबा साहब को हम आज सिर्फ याद ही नहीं कर रहे, बल्कि उनके विचारों की प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंचितों और पिछड़े वर्गों तक न्याय और उनके अधिकारों की आसान पहुंच को सुनिश्चित कर रहे हैं।'

सीएम सैनी ने आगे लिखा कि 'रैली में करनाल लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर करनाल में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है। इस दौरान सीएम सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+