Haryana News: सीएम नायब सिंह ने छछरौली में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला लोकसभा के छछरौली में विराट विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज अंबाला लोकसभा के छछरौली में विराट विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत एक दशक में गरीब कल्याण, सांस्कृतिक विरासतों के पुनर्निर्माण और वैश्विक सम्मान की दिशा में भारत ने नए कीर्तिमान रचे हैं।'

cm saini

उन्होंने आगे लिखा कि 'आज देश का जन-जन 'एक बार फिर से मोदी सरकार' का मन बना चुका है।400 पार कोई लक्ष्य या ख्वाब नहीं हमारा संकल्प है।अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को मिलेगी ऐतिहासिक जीत।'

सीएम सैनी ने आगे लिखा कि 'रैली के सफल आयोजन के लिए कृषि मंत्री कंवरपाल और भाजपा यमुनानगर की पूरी टीम का अभिनंदन।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने अंबाला लोकसभा सीट पर बंतो कटारिया को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह बुधवार को अंबाला दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी अंबाला लोकसभा के छछरौली में विराट विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+