Haryana News: सीएम नायब सिंह ने बिजनौर में जयंत चौधरी के साथ रैली को किया संबोधित, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिजनौर में आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ संयुक्त रूप से रैली को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'देश में फिर से भाजपा-एनडीए की सरकार बनाने के लिए बिजनौर की जनता में अभूतपूर्व उत्साह है। जनता-जनार्दन मोदी की गारंटी पर अपने भरोसे की मुहर लगाने को तत्पर है। लोकप्रिय आरएलडी अध्यक्ष भाई जयंत चौधरी के साथ संयुक्त रूप से ऐतिहासिक रैली को संबोधित किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। हरियाणा में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। पार्टी सीएम सैनी का उपयोग अन्य राज्यों में भी कर रही है। इसी क्रम में सीएम सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिजनौर में आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ संयुक्त रूप से रैली को संबोधित किया है।












Click it and Unblock the Notifications