Haryana News: सीएम नायब सिंह ने अलवर में जनसभा को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे मत
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अलवर में जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज अलवर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। राजस्थान में डबल इंजन की सरकार आने के बाद से कुछ महीनो में ही अपराध पर नकेल लगी है, पेपर लीक गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई सभी गारंटीयों पर काम हो रहा है।'

उन्होंने लिखा कि 'राजस्थान की इस वीर-धरा ने सदैव ही भाजपा का साथ दिया है और इस बार तो मोदी जी के प्रति अलवर वालों का स्नेह इतना है कि मतदान से पहले ही विपक्ष हार मान चुका है।'
सीएम नायब सिंह ने आगे लिखा कि 'राजस्थान के अलवर में मेरे परिवारजनों का उमड़ा ये हुजूम साफ संकेत है कि हम तीसरी बार भी भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं और अलवर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के सिर पर आपका पूर्ण आशीर्वाद है।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाषणों के अपने बेबाक अंदाज से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की निगाह में अपनी जगह बना ली है। अब पार्टी उनका उपयोग हरियाणा से बाहर के राज्यों में भी कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्थान के अलवर में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के पक्ष में जनसभा की है। अलवर हरियाणा से जुड़ा हुआ जिला है। यहां के स्थानीय निवासियों की रिश्तेदारी गुड़गांव और हरियाणा में है। इस लिहाज से भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अलवर चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications