Haryana News: सीएम खट्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनसंवाद के जरिए अनूठा रूप दिया: कृष्णपाल गुर्जर

Haryana News: केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को लेकर निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा से प्रतिदिन प्रदेश के हजारों लोग जुड़ रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस यात्रा को जनसंवाद के साथ जोड़ कर एक अनूठा रूप दिया है। जिससे लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान न केवल विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही। बल्कि पात्र नागरिकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है।

मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के तहत की आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

cm khattar

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के पूरे प्रदेश में आज तक हजारों की संख्या में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यात्रा के दौरान आज तक पूरे प्रदेश में 25 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र में तब्दील हो जाए। यह एक बड़ा और व्यापक अभियान है। देश के प्रत्येक नागरिक और सभी वर्ग के लोगों को इस अभियान से जुडऩा चाहिए। यदि सभी लोग इससे जुड़ेंगे तो निश्चित ही भविष्य में भारत वैश्विक मानचित्र पर सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+