Haryana News: सीएम खट्टर ने भ्रष्टाचार पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे भ्रष्टाचारी तंत्र को ठीक करने का मौका मिला'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भ्रष्टाचार के तंत्र पर निशाना साधते हुए मौजूदा सरकार के मिशन मैरिट की तारीफ की है। मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'सिफारिश, राजनीतिक आका और सरकार के दलालों की सौदेबाजी। यही भ्रष्टाचारी तंत्र हमारे सत्ता में आने से पहले हरियाणा में नौकरियां मिलने का मापदंड था, उस समय मेरिट के कोई मायने नहीं थे, 2014 के बाद हमने मिशन मेरिट शुरू किया। मैं हरियाणा के मतदाताओं का और भाजपा का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझे इस भ्रष्टाचारी तंत्र को ठीक करने का अवसर प्रदान किया।'
क्या है हरियाणा सरकार का मिशन मैरिट
हरियाणा सरकार ने सरकारी नौकरियों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास किया है। खट्टर सरकार ने युवाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए नौकरियां को मिशन मेरिट में बदला है। योग्यता के आधार पर यह बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरियां देकर युवाओं का मनोबल बढ़ाया है।













Click it and Unblock the Notifications