Haryana News: जहरीली शराब कांड पर सख्त हुए सीएम खट्टर, उठाए ये कड़े कदम
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को चंडीगढ़ में जहरीली शराब कांड पर प्रतिक्रिया दी है। सीएम खट्टर ने प्रेस वार्ता कर कहा कि यमुनानगर शराब केस में सरकार ने सख्त कदम उठाए। प्रशासन की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई और आरोपियों को जेल में डाला गया।
आरोपियों को 2.51 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। जो उनके लैंड रेवेन्यू से रिकवर किया जाएगा। तीन केस यमुनानगर में दर्ज किए गए हैं। जिनमें 19 गिरफ्तार किया की गई है। अंबाला में तीन केस दर्ज हुए हैं और 16 गिरफ्तारियां की गई है। चार लोगों को डिफाल्टर घोषित करके उनके 12 वेंडर जोन और 41 सब वेंडर रद्द किए गए हैं।

सीएम खट्टर ने कहा कि कोरोना के वक्त में दर्ज की गई 8275 एफआईआर वापस होगी। इनमें कोरोना के नियम जैसे मास्क लगाना। बाहर निकलना। जैसे केस शामिल है। मनोहर लाल ने कहा कि इस वित्त वर्ष में सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा नामक नई योजना की शुरुआत की थी। जिसके 1964 लाभ पात्रों को 75 करोड़ 10 लाख रुपए खाते में भेजे गए। आज 1159 और अन्य लाभ पात्रों के खाते में 44 करोड़ 48 लख रुपए की राशि डाली जा रही है। किसी दुर्घटना में परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर गरीब परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए यह योजना चलाई गई थी। पांच अलग-अलग स्लेब बनाकर अलग-अलग आयु वर्गों को एक लाख से पांच लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications