Haryana News: संसद की घटना पर बोले सीएम खट्टर, कहा-'दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई'
Haryana News: हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संसद की विजिटर गैलेरी से लोकसभा में दो युवकों के कूदने की घटना पर चंडीगढ़ में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान प्रतिक्रिया दी है। सीएम खट्टर ने कहा कि संसद हमले की 22वीं बरसी पर इस प्रकार से संसद की सुरक्षा में चूक होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घिनौनी हरकत के पीछे जो भी व्यक्ति और संगठन हैं। उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। कोई भी दोषी हो बख्शा नहीं जाएगा।
सीएम खट्टर ने कहा कि ऐसी घटना को अंजाम देने वाले देशद्रोही लोग होते हैं। जिनका मकसद देश की अमन शांति भंग करना होता है। पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। छठे की तलाश की जा रही है। जल्द ही सुरक्षा एजेंसियां उसे भी गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाएंगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में हुए इस घटनाक्रम को देखते हुए हरियाणा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिसे भी सुरक्षा की जरूरत होगी। उसे सरकार सुरक्षा मुहैया करवाएगी।

आपको बता दें कि संसद में कल जब सुरक्षा में चूक हुई तो पूरे देश में माहौल बन गया। 22 साल बाद एक बार फिर संसद में इस तरह की सुरक्षा चूक अपने आप में कई बड़े सवाल खड़े किए। इस पूरे कांड में हरियाणा के भी तार जुड़े हैं। प्रदेश के जींद जिले की रहने वाली नीलम देवी भी संसद में घुसपैठ में शामिल थी। नीलम जींद के घसों खुर्द गांव की रहने वाली है। हिसार में रहकर पढ़ाई करती है। इससे पहले भी वह किसान आंदोलन में भाग लेती रही है। नीलम ने बेरोजगारी से तंग आकर संसद के बाहर कलर स्मोक किया था। उन्होंने तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications