Haryana News: फरीदाबाद में लिंगानुपात को लेकर बोले सीएम खट्टर, कहा-'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से हुआ सुधार'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को फरीदाबाद में मानव रचना विश्वविद्यालय मैं एक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि राम व राष्ट्र पर्यायवाची शब्द है और राम के बिना राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है। 22 जनवरी का दिन लोगों के सैकड़ो वर्षों के संघर्ष व आस्था की जीत का दिन है। 22 जनवरी को प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में दीप अवश्य जलाएं। राम हमारे रोम-रोम में बसे हुए हैं। हम हर सुख और दुख में उन्हें याद करते हैं। धर्म नीति से जुड़ा हुआ विषय है और वह राजनीति से भी जुड़ा है।
सीएम खट्टर ने 9 वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर बोलते हुए कहा कि हमने अपने शासनकाल में अंत्योदय की भावना के साथ आमजन के विकास के लिए कार्य किए हैं। किसानों की छोटी से छोटी समस्याओं को समझ कर उसके समाधान के प्रयास किए हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि 9 साल पहले प्रदेश में बेटियों की संख्या 871 थी। इसके बाद बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसा सफल अभियान चलाया गया। आज प्रदेश में बेटियों की संख्या 932 पर पहुंच गई है। हरियाणा में करप्शन, क्राइम और कास्ट बेस पॉलिटिक्स को खत्म कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो का गठन कर भ्रष्टाचार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर प्रहार किया गया है। आज किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं। हमने परंपरागत खेती से हटकर नेचुरल फार्मिंग पर जोड़ दिया है। भावी पीढ़ियों के लिए जल बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इसलिए हमने धान की फसल को कम करने का आह्वान किसानों से किया है। दूसरी फसल परिवर्तित करने पर किसानों का आर्थिक मदद पहुंचाई है। पिछले 9 साल में हमने 11000 करोड़ रुपए किसानों को आर्थिक मदद के तौर पर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications