Haryana News: मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद चैत्र नवरात्र पर पहुंचे मनसा देवी मंदिर, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने धर्मपत्नी डॉ. श्रीदेवी सहित चैत्र नवरात्र के पहले दिन आज पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की तथा महामाई का आशीर्वाद लिया।
इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। मुख्य सचिव प्रसाद ने इस पवित्र मौके पर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के कैलेंडर का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सुशील सारवान, एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति तथा एसडीओ राकेश पाहुजा भी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications