Haryana News: हरियाणा में 16 अप्रैल को होगी रद्द हुई परीक्षाएं, जानिए परीक्षा का नया कार्यक्रम
Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित सैकेण्डरी और सीनियर सैकेण्डरी की फरवरी और मार्च-2024 में परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण जिला नूंह के 3 परीक्षा केंद्रों की रद्द हुई विषयों की फिर परीक्षाओं का संचालन 16 अप्रैल 2024 को जिला मुख्यालय नूंह पर करवाया जा रहा है।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा केन्द्र आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवासन, नूंह की रद्द हुई सैकेण्डरी अंग्रेजी विषय की फिर से परीक्षा हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूंह-5(बी-2) परीक्षा केन्द्र पर 16 अप्रैल 2024 को संचालित करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बाडेड, फिरोजपुर झिरका, नूंह की रद्द हुई सीनियर सैकेण्डरी अंग्रेजी कोर विषय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उडाका, नूंह की रद्द हुई इतिहास विषय की फिर से परीक्षाओं का संचालन परीक्षा केन्द्र हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूंह-5 (बी-2) पर 16 अप्रैल 2024 को करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में सम्बन्धित विद्यालय मुखियाओं को ई-मेल व दूरभाष के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है। परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्र्थियों को परीक्षा से 30 मिनट पूर्व अर्थात 12 बजे केन्द्र पर पहुंचना होगा। इसके पश्चात् परीक्षार्थियों का केन्द्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके आस-पास कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं है।
उन्होंने बताया कि जिन परीक्षार्थियों की परीक्षाएं रद्द हुई हैं। ऐसे परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी किए गए अनुक्रमांक अनुसार ही निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे। सभी नियमित परीक्षार्थी विद्यालय वर्दी में और विद्यालय आईडी कार्ड, मूल आधार कार्ड सहित परीक्षा केन्द्र पर आएंगे। परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए अपने संबंधित विद्यालय में सम्पर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications