Haryana News: हरियाणा में खत्म होंगे ब्लैक स्पॉट, परिवहन मंत्री असीम गोयल ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

Haryana News: हरियाणा के परिवहन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा में सभी नेशनल हाईवे से ब्लैक स्पॉट समाप्त किए जाएंगे ताकि दुर्घटना का खतरा न रहे। उन्होंने यह जानकारी मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद दी।

परिवहन मंत्री ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडविया से भी मुलाकात की और अंबाला शहर में 100 बैड के ईएसआई अस्पताल के लिए बजट जारी करने पर चर्चा की।

aseem goel

मंत्री असीम गोयल ने बताया कि उन्होंने राज्य में नेशनल हाईवे पर कुछ स्थानों पर बने ब्लैक स्पॉट को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया अंबाला जिला में हाईवे पर सुल्तानपुर चौक और जड़ौत चौक दुर्घटना के लिए ब्लैक स्पॉट बन चुके हैं। यहां पर आए दिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना होती है। जिसमें कई बार लोगों की जान भी चली गई है। उन्होंने नितिन गडकरी से इन दोनों स्थानों पर अंडरपास तथा एलिवेटिड ओवरब्रिज बनाने की मांग की। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि देशभर में हाईवे पर बने ब्लैक स्पॉट की पहचान करके उनका समाधान किया जाए।

मंत्री असीम गोयल ने मंगलवार को ही केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख एल मंडाविया से भी मुलाकात की और अंबाला शहर में 100 बैड के ईएसआई अस्पताल के लिए बजट जारी कर जल्द से जल्द इसको बनवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल के लिए शहर में जगह तो दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। परिवहन मंत्री ने बताया कि अंबाला में विज्ञान एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा अन्य कई उद्योग धंधे हैं। जहां पर हजारों श्रमिक काम करते हैं। किसी प्रकार की दुर्घटना होने या बीमार होने पर श्रमिकों को दूर दराज के अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ईएसआई अस्पताल बनने से श्रमिकों को सस्ता ईलाज करवाने की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख एल मंडाविया ने इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+