Haryana News: भाजपा ने महिलाओं और ओबीसी को मजबूत किया, आज फाइटर प्लेन उड़ा रही महिलाएं : सुधा यादव
Haryana News: भाजपा संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य व पूर्व सांसद सुधा यादव ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं और ओबीसी वर्ग को मजबूत करने का काम किया है। जब भाजपा सरकार ने जनधन के खाते खुलवाए तो विपक्ष ने कहा कि जीरो बैलेंस के खाते खुलवाकर सरकार ने गरीबों को मजाक बनाया है। लेकिन जब कोरोना आया तो ये जनधन के खाते ही महिलाओं के काम आए। नरेन्द्र मोदी ने इन खातों में रुपए डाले और कोरोना काल में भी महिलाओं को परेशान नहीं होने दिया।
रोहतक के भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए सुधा यादव ने कहा कि हमने हर घर एलईडी लाइट लगवाई, गैस सिलेंडर पहुंचाया, शौचालय बनवाए और गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों को सुविधाएं देने का काम किया। डॉ. सुधा यादव ने कहा कि आयुष्मान कार्ड आम आदमी के लिए वरदान साबित हुआ और अब लोग 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री करा रहे हैं। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पहली बार महिलाओं को खुद को साबित करने के अवसर दिए। आज बॉर्डर पर महिला सैनिक सुरक्षा कर रही हैं। फाइटर प्लेन उडा रही हैं। इसरो में महिलाओं को काम करने का मौका मिला। भाजपा ने सेल्फ हेल्प ग्रुप को बढ़ावा दिया। महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। कुल मिलाकर भाजपा ने महिलाओं को सशक्त बनाया और इससे भी ज्यादा सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। सुधा यादव ने कहा कि भाजपा ने योजनाएं बनाकर ओबीसी को सुविधाएं दी। आयोग बनाकर उन्हें अधिकार दिलवाए।

सुधा यादव ने कहा कि जल्द ही आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण होगा। भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता की और भारत की एक अलग पहचान बनाई। हम अमेठी की बात करें तो महिलाओं ने सबसे ज्यादा वोट डाले। तीन तलाक खत्म करने से मुस्लिम महिलाएं बहुत खुश हैं।
सुधा यादव ने कहा कि इतिहास में पहली बार 40 हजार महिलाओं का सम्मेलन मोदी ने किया। सुधा यादव ने कहा कि हरियाणा की सभी 10 सीट भाजपा जीतेगी और 11वीं सीट करनाल विधानसभा पर भी विजयी होगी।
सुधा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाली भाजपा सरकार ने दस साल में जितने काम किए है। उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। 2047 तक भारत एक विकसित देश होगा। सुधा यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अग्नीवीर योजना अच्छी है। फिर भी उसमें कोई कमी है तो रक्षा मंत्री कहते हैं कि उसका आंकलन किया जाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, महिला आयोग हरियाणा की पूर्व चैयरमैन प्रतिभा सुमन, एचएसएससी मेम्बर राजबाला एडवोकेट, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सनी शर्मा और विजय आर्य मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications