Haryana News: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंचकूला में ली कोर कमेटी बैठक, सीएम सैनी भी रहे मौजूद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंचकूला के भाजपा पंचकमल में लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक और प्रदेश कोर कमेटी बैठक को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा हरियाणा पंचकमल पंचकूला में लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक और प्रदेश कोर कमेटी बैठक को संबोधित किया।इस अवसर पर हरियाणा में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से किए गए कार्यों और संगठनात्मक विषयों की समीक्षा कर आगामी कार्य योजनाओं पर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंचकूला के भाजपा पंचकमल में लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक और प्रदेश कोर कमेटी बैठक को संबोधित किया है।












Click it and Unblock the Notifications