Haryana News: भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी 14 अप्रैल को प्रदेश के दौरे पर, सिरसा और हिसार में लेंगे बैठकें
Haryana News: हरियाणा के लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया 14 अप्रैल को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। पूनिया सिरसा और हिसार लोकसभा क्षेत्रों में कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन बैठकों को संबोधित करेंगे।
इससे पहले पिछले दिनों सतीश पूनिया हरियाणा के गुरुग्राम, पंचकूला और अम्बाला क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकें और चुनाव प्रचार कर चुके हैं।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हरियाणा और राजस्थान में लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे सतीश पूनिया दोनों राज्यों में पिछले 20 दिन से चुनाव कैंपेनिंग और प्रबंधन कर रहे हैं। सतीश पूनिया शुक्रवार को चूरू लोकसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझडिया के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन और चौपालों के जरिए जनसंपर्क करेंगे।
इसके बाद हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रभारी 14 अप्रैल को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। जहां वे सिरसा और हिसार लोकसभा क्षेत्रों में कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन बैठकों में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications