Haryana News: सिरसा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने दाखिल किया नामांकन, सीएम सैनी भी रहे मौजूद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मौजूद रहकर सिरसा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर का नामांकन दाखिल करवाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सिरसा से हमारे लोकप्रिय प्रत्याशी अशोक तंवर ने आज अपना नामांकन भरा। सिरसा एक बार फिर है तैयार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती देने के लिए। हमारी ओर से उन्हें जीत की अग्रिम बधाई।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मौजूद रहकर सिरसा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर का नामांकन दाखिल करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications