Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana News: बड़े भाई ने घर में खेला खूनी खेल, मां समेत भाई के परिवार को मार डाला, 5 मौतों से मचा कोहराम

Haryana News: हरियाणा जनपद से दर्दनाक खबर सामने आई है। हरियाणा में भूमि विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी तथा उसके बच्चे और अपनी मां की रविवार की देर रात गला काटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

रात में ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल किए। हत्या करने के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

haryana-news-bade-bhai-ne-man-aur-chhote-bhai-samet-panch-logon-ko-maar-dala

भारतीय सेना से रिटायर्ड है आरोपी
यह पूरा मामला हरियाणा के अंबाला जनपद अंतर्गत नारायणगढ़ के पीर माजरी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में भारतीय सेना से रिटायर्ड सूबेदार भूषण कुमार और उसके छोटे भाई हरीश कुमार का परिवार रहता है।

गांव की एक जमीन को लेकर दोनों भाइयों में काफी समय से विवाद चल रहा था। पिछले दिनों भूमि को लेकर दोनों भाइयों में जमकर कहासुनी हुई थी। संभावना जताई जा रही है कि इसी के चलते रिटायर्ड सूबेदार अपने छोटे भाई उसके परिवार को खत्म करना चाहता था।

लाश को भी जलाने का किया था प्रयास
इसी के लिए रविवार मध्य रात्रि के बाद भूषण कुमार अपने छोटे भाई के घर में पहुंचा। उसके बाद सबसे पहले उसने अपने छोटे भाई हरीश कुमार की गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद हरीश की पत्नी 32 वर्षीय सोनिया और 5 वर्षीय बेटी यशिका और 6 माह के बेटे मयंक की भी उसने हत्या कर दी।

इतना ही नहीं हरीश उसकी पत्नी और उसके बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी भूषण कुमार मां के पास गया और अपनी मां को भी वह नहीं बक्शा उनकी भी हत्या कर डाला। पूरे परिवार को खत्म करने के बाद भूषण कुमार शवों को जलाने का प्रयास किया।

हालांकि वह सफल नहीं हुआ और फिर वहां से फरार हो गया। हरीश की एक बेटी गंभीर रूप से घायल है जिसे चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के लिए रेफर किया गया है। रात में ही घटनास्थल पर अंबाला एसपी सुरेंद्र कुमार सहित अन्‍य अधिकारी भी पहुंचे थे। मामले की जांच की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+