Haryana News: नई दिल्ली में आयुष्मान भारत गुणवत् स्वास्थ्य कार्यक्रम, इन तीन अस्पतालों को मिला पुरस्कार

Haryana News: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने 28 जून को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित आयुष्मान भारत गुणवत् स्वास्थ्य कार्यक्रम में राज्य के तीन अस्पतालों को पुरस्कृत किया गया। हरियाणा की ओर से महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं. डॉ. रणदीप सिंह पूनिया, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. कुलदीप सिंह और संबंधित जिले के सिविल सर्जन ने पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि आयुष्मान भारत गुणवत् स्वास्थ्य कार्यक्रम में राज्य के तीन अस्पताल सिविल अस्पताल, सेक्टर 10, गुरुग्राम, उप जिला अस्पताल होडल, जिला पलवल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गन्नौर, जिला सोनीपत को भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। इन स्वास्थ्य संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल प्रदान करने में उनकी उपलब्धि और राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के अनुसार गुणवत्ता प्रमाणकों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया के राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का 2026 तक गुणवत्ता प्रमाणीकरण का लक्ष्य रखा गया है।

kamal gupta

सुधीर राजपाल ने बताया कि हरियाणा के 158 सरकारी स्वास्थ्य संस्थान राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के अनुपालन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा गुणवत्ता प्रमाणित हैं। जिला नागरिक अस्पताल, पंचकुला एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरुक्षेत्र एनक्यूएएस प्रमाणन प्राप्त करने वाला देश का पहला जिला अस्पताल है। जिला नागरिक अस्पताल फरीदाबाद भी बाल स्वास्थ्य गुणवत्ता मेवाओं के लिए मुस्कान प्रमाणन प्राप्त करने वाला देश का पहला स्वास्थ्य संस्थान है। सोनीपत के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप-स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का देश में पहला एनक्यूएएस वर्चुअल नेशनल असेसमेंट हुआ है। जिसका एनक्यूएएस प्रमाण पत्र भी भारत सरकार के उपरोक्त आयुष्मान भारत गुणवत् स्वास्थ्या कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+