Haryana News: कृषि मंत्री जेपी दलाल स्कूल के वार्षिकोत्सव में बोले, कहा-'युवा अपनी प्रतिभा को निखारें'

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि मानव जीवन में परिश्रम से बड़ा कोई धन नही है। ऐसे में विद्यार्थी जीवन में जो युवा अपने गुरुजनों व अभिभावकों का सम्मान करते हुए विद्यारूपी धन के लिए निरन्तर मेहनत करेगा। आने वाले समय में वह निश्चित रूप से देश का नाम रोशन करेगा। विद्यार्थी जीवन में युवा अपनी प्रतिभा को जितना निखारेंगे। आने वाले समय में उनका जीवन उतना ही सुगम होगा। कृषि मंत्री सोमवार को देर शाम गुरुग्राम के सेक्टर 23 स्थित स्विस कॉटेज स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी दलाल ने कहा कि वर्तमान में देश की युवा पीढ़ी निरंतर वैश्विक स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में हमारे देश का नाम रोशन कर रही है। आज दुनिया के जितने भी बहुप्रतिष्ठित संस्थान हैं। उनकी कमान युवा भारतीयों के हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज वैश्विक स्तर पर भारत एक ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है। आज जब दुनिया प्रदूषण, खाद्यान्नों की कमी सहित कई स्थानों पर युद्ध जैसे विषयों से जूझ रही है। ऐसे समय में समूचा विश्व हमारी ओर एक उम्मीद की नजर से देख रहा है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं। जब हम हमारे देश के कुशल नेतृत्व व हमारी युवा शक्ति की बदौलत फिर से विश्व गुरु कहलाएंगे।

jp dalal

कृषि मंत्री ने स्कूल के वार्षिकोत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस दिन का बड़ा महत्व होता है। जिसके माध्यम से पूरे वर्ष पढ़ाई में व्यस्त रहने वाले विद्यार्थी अपने गुरुजनों व अभिभावकों को अपनी अन्य प्रतिभाओं से रूबरू कराते हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों से आह्वान किया कि पढ़ाई के साथ आपके अंदर जो अन्य कलाओं को लेकर रुचि है। उसको कभी खत्म न होने दें। कृषि मंत्री ने इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+