Haryana News: मतगणना में शामिल होने के लिए एजेंटों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, जानिए पूरी वजह

Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि 4 जून को लोकसभा आम चुनाव- 2024 के मतों की होने वाली मतगणना के लिए किसी भी राजनैतिक पार्टी या चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की ओर से नामित मतगणना एजेंट का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने यह निर्देश पिछले दिनों उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ हुई मतगणना प्रबंधों को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दिए हैं।

anurag agrawal

उन्होंने साफ किया कि राज्य में लोकसभा के चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड की बात है कि इस बार राज्य में कहीं भी पुनर्मतदान नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि 2004 के बाद यह पहला अवसर था कि किसी भी पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। यह सब चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों के निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन और मतदाताओं के सकारात्मक सहयोग के फलस्वरूप हुआ है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि मतगणना के दिन भी सभी नागरिकों और ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों का इसी प्रकार का सहयोग मिलेगा और यह चुनाव आयोग की निष्पक्ष पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाने के लक्ष्य को सफल बनाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया से भी अपील की है कि 4 जून को वोटों की गिनती के दौरान हर चरण की जानकारी लोगों तक पहुंचाए। हालांकि चुनाव आयोग ने अलग से एक चुनाव परिणाम हेल्पलाइन एप भी जारी किया है। जिस पर कोई भी नागरिक अपने मोबाइल पर इसे अपलोड कर पूरे देश के चुनाव नतीजों की जानकारी हांसिल कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+